Breaking

Translate

विशिष्ट पोस्ट

3 राज्यों में जीत के बावजूद राहुल गांधी के लिए आई बुरी खबर, भाजपा में खुशी का माहौल

3 राज्यों में जीत के बावजूद राहुल गांधी के लिए आई बुरी खबर, भाजपा में खुशी का माहौल


Ankit yadav
UC News, ABP News


हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के पश्चात तमाम भाजपा के दिग्गज नेताओं के होश उड़ गए हैं। गौरतलब है कि वर्तमान समय में कई भाजपा नेता इन विधानसभा चुनाव में मिली हार के कारण मीडिया के सामने अपना स्पष्टीकरण तक नहीं दे पा रहे हैं। क्योंकि भाजपा ने एक साथ तीन राज्यों की सत्ता गंवा दी है। तथा इन तीनों राज्यों की सत्ता पर अब कांग्रेस विराजमान होने वाली है।


हालांकि भले ही कांग्रेस 3 राज्यों में जीत पाने के बाद काफी ज्यादा उत्साहित है तथा भाजपा के लिए आत्ममंथन का भी समय आ चुका है। लेकिन आपको बता दें कि अभी इन दोनों राजनीतिक पार्टियों को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में एक दूसरे का आमना सामना करना है। तथा मुख्य जंग भी वही है। क्योंकि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जो राजनीतिक पार्टी जीत दर्ज करेगी। वही पार्टी एक बार फिर से पूरे देश की सत्ता पर विराजमान होगी।

यही वजह है कि तमाम राज्यों में तो विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि तमाम खबरिया चैनलों द्वारा यह लगातार दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के लिए अभी भी प्रधानमंत्री मोदी लोगों की पहली पसंद है। वहीं प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी भले ही लोकप्रियता के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद हों। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की लोकप्रियता में अभी काफी ज्यादा अंतर है। तथा यही बात लगातार कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।



हालांकि यह समय तो कांग्रेस के लिए जश्न का समय है। लेकिन कहीं ना कहीं कांग्रेस को इस बात की चिंता अवश्य सता रही होगी कि प्रधानमंत्री पद के मामले में वह अभी भी भाजपा से कोसों पीछे है। क्योंकि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा और कांग्रेस के अलावा सीधी सीधी जंग नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच होने वाली है। तथा यह चुनाव दोनों नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का भी चुनाव होने वाला है। हालांकि लोकसभा चुनाव 2019 में इन दोनों में से कौन पार्टी जीतेगी तथा प्रधानमंत्री कौन बनेगा? आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही हमारे चैनल को फॉलो करें।

न्यूज सोर्स: एबीपी न्यूज़, एएनआई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox