राजस्थान और मध्य प्रदेश सीएम शपथ: माया न अखिलेश पहुंचेंगे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में महत्वपूर्ण रोल अदा करने वाले सपा बसपा के मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती राजस्थान और मध्य प्रदेश के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नहीं पहुंचेंगे। इस बात के संकेत पार्टी के आधिकारिक सूत्रों ने दे दिए हैं। सपा और बसपा के जीते हुए विधायक ही उनकी नुमाइंदगी करेंगे।
न पहुंचने के सपा बसपा ने दिए संकेत
उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर को राजस्थान और मध्य प्रदेश के सीएम शपथ लेंगे। इन दोनो प्रदेशों में सपा और बसपा ने कांग्रेस को अपना समर्थन देेने की घोषणा की थी। ऐसे में समझा जा रहा था कि मायावती और अखिलेश दोनो किसी न किसी राÓय में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। पार्टी के अधिकारिक सूत्रों ने इस बात से इनकार कर दिया है कि वे कहीं भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। इन दोनो नेताओं के अलग अलग कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित हैं। उनके न तो राजस्थान और न ही मध्य प्रदेश जाने का उल्लेख किया गया है।
ममता के आने से बढ़ी थी संभावना
उत्तर प्रदेश में बसपा और सपा के महागठबंधन की सदस्य ममता बनर्जी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंच रही हैं। उनके आने की सूचना से इस बात की संभावना बढ़ गई थी कि अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी से इन दोनो नेताओं की फोन पर बात हो गई है और उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।
Copyright New by :- Patrika

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें